मारुती के शोरूम में भीषण आग, 2 की मौत व 20 गाडिय़ां खाक

Sunday, Apr 23, 2017 - 03:06 PM (IST)

मुंबई: नवी मुंबई के पास खारघर में मारुती कार के शोरूम में आग लगने से 2 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में शोरूम में खड़ी 20 से ज्यादा गाडिय़ां भी जलकर खाक हो गई। आग इतनी भयंकर थी कि दमकल कर्मियों को आग बुझाने में 3 घंटे का समय लग गया। जिस शोरूम मों ये हादसा घटा वो 13 मंजिला बिल्डिंग के बेसमेंट में था। ऊपर की मंजिलों में 30 से अधिक परिवार रहते हैं।  रविवार को सुबह 5 बजे कुछ लोगों ने खारघर सेक्टर 10 के 13 मंजिला आदित्य प्लेनेट बिल्डिंग के बेसमेंट से धुआं निकलता देखा।

सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए। दमकल कर्मियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती ये थी कि आग बेसमेंट से कहीं फैल ना जाए। उन लोगों ने किसी भी बड़ी दुर्घटना की संभावनाओं को देखते हुए पूरी इमारत को खाली करवा दिया। लेकिन जबतक वो लोग आग पर पूरी तरह से काबू पाते शोरूम में दो लोगों की मौत हो गई थी। ये दोनों वहीं मारूती के शोरूम में काम करते थे। मृतकों की पहचान जितेंद्र कुमार और कृष्ण कुमार के रूप में की गई है। आग से शोरूम में खड़ी लगभग 20 गाडिय़ों को भी नुकसान पहुंचा है।
 

Advertising