सामना के मुखपत्र में शिवसेना ने की भाजपा की आलोचना, कहा- बेतुकी बात करते हैं नेता

Monday, Mar 02, 2020 - 05:59 PM (IST)

मुंबईः शिव सेना के मुखपत्र सामना की नई संपादक रश्मी ठाकरे ने अपने पहले ही संपादकीय में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कड़ी आलोचना की। ठाकरे ने भाजपा के महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल को ‘‘दादामियां'' बताते हुए कहा कि वह अब महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडण्वीस के नक्शेकदम पर चलने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हमें भाजपा से कुछ सीखने की जरुरत नहीं है। फडनवीस, पाटिल और अन्य नेताओं की बात बेतुकी है और इससे उनकी विफलता साफ झलकती है।

ठाकरे की यह टिप्पणी पाटिल की हालिया कथनों के संदर्भ में थी। जिसमें पाटिल ने कहा था कि ‘‘ महाराष्ट्र में औरंगजेब का कोई वंशज नहीं है, इसलिए यह उचित होगा कि जल्द से जल्द औरंगाबाद को संभाजीनगर का नाम दिया जाए।''

संपादकीय पर पाटिल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘‘रश्मी ताई से इस तरह की भाषा की उम्मीद नहीं थी।'' भाजपा के पूर्व मुंत्री आशीष शेलार ने पलटवार करते हुए कहा कि ‘‘आप मीडिया पंडित मिया -दरबारी हैं।''

Yaspal

Advertising