एयरलाइंस में यौन शोषण के मामले में सख्त मेनका, महिला कर्मचारियों से तमीज से पेश आए स्टाफ

Friday, Aug 24, 2018 - 07:52 PM (IST)

नेशनल डेस्कः केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने निजी एवं सरकारी एयरलाइंस कंपनियों के कर्मचारियों से महिला सहयोगियों के प्रति संवेदनशीलता बरतने का आग्रह किया है। मेनका गांधी ने एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस में कार्यस्थलों पर यौन शोषण के मामलों के निपटारे को लेकर गुरुवार देर शाम हुई एक समीक्षा बैठक में कहा कि एयरलाइंस के कर्मचारियों को अपनी महिला सहयोगियों की प्रतिष्ठा और गरिमा के प्रति संवेदनशील रहना चाहिए।

कारियों ने बताया कि विभिन्न कंपनियों में इस तरह के 12 मामले चल रहे हैं।मेनका गांधी ने कहा कि कार्यस्थलों पर यौन शोषण से संंबंधित मामलों को तेजी से निपटाया जाना चाहिए। कुछ मामलों में प्रशासनिक मुद्दे भी सामने आए हैं। इन्हें अन्य मंचों पर निपटाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यौन प्रताडऩा से पीड़ितों को सभी सुविधाएं तथा रियायतें दी जानी चाहिए।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नागरिक उड्डयन क्षेत्र का तेजी से विस्तार हो रहा है और इसमें मध्यम वर्ग के यात्रियों के साथ साथ कर्मचारी भी इसी वर्ग से आ रहे हैं। इस तथ्य को ध्यान में रखा जाना चाहिए। इसलिए पुरुष कर्मचारियों विशेष कर पायलट को महिला कर्मियों के प्रति संवेदनशील होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कंपनियों के अपने पुरुष कर्मियों को महिला कर्मचारियों के प्रति संवेदनशील बनाना चाहिए जिससे महिला कर्मी किसी भी ढंग से असुरक्षा महसूस नहीं करें।  

shukdev

Advertising