आइसोलेशन वार्ड में रखा व्यक्ति निर्वस्त्र दौड़ा,बुजुर्ग महिला को दांतों से काटा, महिला की मौत

Saturday, Mar 28, 2020 - 06:59 PM (IST)

तमिलनाडु: श्रीलंका से लौटने के बाद कोरोना वायरस के चलते पास के एक गांव स्थित अपने घर में पृथक रखा गया एक युवक निर्वस्त्र बाहर भागा और पड़ोस में रहने वाली 80 वर्षीय एक महिला को बुरी तरह काट लिया, जिसकी उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को बताया कि महिला को शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके गले पर चोट के निशान थे। शनिवार को उसकी मौत हो गई। युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

बता दें तमिलनाडु में शनिवार को दो और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 40 हो गई है। दोनों व्यक्ति हाल ही में विदेश से लौटे थे। कुंभकोणम निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति वेस्टइंडीज से यहां लौटा था जबकि 49 वर्षीय दूसरा शख्स ब्रिटेन से लौटा था। कुंभकोणम निवासी का तंजावुर सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है और दूसरे शख्स का वेल्लोर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, तमिलनाडु ने अपने टि्वटर हैंडल पर कहा कि दोनों व्यक्ति पश्चिम एशिया से गुजरे थे।

shukdev

Advertising