'तुम्हारा पति आ जाएगा, बस एक बार संबंध बना लो...' ढोंगी तांत्रिक ने महिला को फंसाकर उसके साथ...

punjabkesari.in Wednesday, Apr 08, 2026 - 12:58 PM (IST)

नेशनल डेस्क। महाराष्ट्र के नागपुर में अंधविश्वास और अपराध का एक खौफनाक मेल देखने को मिला है। यहां एक महिला अपने लापता पति की तलाश में दर-दर भटक रही थी जिसका फायदा उठाकर एक ढोंगी तांत्रिक ने 'तंत्र-मंत्र' के नाम पर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन इस घटना ने समाज में छिपे ऐसे भेड़ियों की पोल खोल दी है।

लापता पति और बेबस पत्नी

पीड़ित महिला नागपुर के सक्करदरा क्षेत्र की रहने वाली है और मेहनत-मजदूरी कर अपना घर चलाती है। 15 अक्टूबर 2025 को महिला का पति अचानक बिना बताए कहीं चला गया।कई महीनों तक पुलिस और रिश्तेदारों के पास भटकने के बाद भी जब पति का कोई सुराग नहीं मिला तो महिला मानसिक रूप से टूट चुकी थी। इसी बेबसी के दौरान उसकी मुलाकात ताहीर राशिद बेग नाम के एक ढोंगी से हुई।

मंत्र के झांसे में किया शोषण

आरोपी ताहीर ने खुद को तंत्र-मंत्र का बड़ा ज्ञानी बताया। उसने दावा किया कि वह अपनी शक्तियों से महिला के पति को कुछ ही दिनों में वापस बुला लेगा। पति को वापस पाने की चाहत में महिला आरोपी के चंगुल में फंस गई।आरोप है कि ताहीर ने तंत्र-मंत्र की आड़ में महिला को डराया-धमकाया और उसकी मजबूरी का फायदा उठाते हुए उसके साथ बलात्कार किया। जब महिला को समझ आया कि उसे पति नहीं मिलने वाला और केवल उसका शारीरिक शोषण किया जा रहा है तो उसने हिम्मत दिखाई और पुलिस के पास पहुंच गई।

यह भी पढ़ें: मेरे साथ अन्याय हुआ! बॉलीवुड सुपरस्टार Salman Khan पहुंचे नेशनल कंज्यूमर कमीशन, जानें क्या है वजह?

पुलिस का एक्शन और गिरफ्तारी

सक्करदरा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत केस दर्ज किया। पुलिस अधिकारी प्रमोद पोरे के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी की और आरोपी ताहीर राशिद बेग को अंजनगांव के डब्बीपुरा इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या इस ढोंगी ने पहले भी किसी अन्य महिला को अपना शिकार बनाया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News