इंसानियत हुई शर्मसार! वृद्ध मां के जिस्म पर मैला फेंका, दाँत तोड़े; अस्पताल ने भी मुँह मोड़ा!

punjabkesari.in Wednesday, Jan 28, 2026 - 04:06 PM (IST)

नेशनल डेस्क: मोतिहारी से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक बूढ़ी महिला के साथ एक ऐसी घटना हुई,जिसने इंसानियत पर कई सवाल उठाए हैं। लोगों ने बूढ़ी महिला पर डायन होने का आरोप लगाया और इसी के साथ उसकी बेरहमी से पिटाई की। इतना ही नहीं उन्होंने महिला पर मल भी फेंका। शरीर पर मल लगा होने के कारण उसका इलाज भी नहीं किया गया, जिसके चलते उसे बाद में प्राइवेट अस्ताल जाना पड़ा।

आपबीती सुनाने जनता दरबार पहुंची पीड़िता

इस घटना के बाद जब पीड़ित महिला थाने पहुंची तो उसकी वहां भी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद महिला अपनी आपबीती सुनाने जनता दरबार पहुंची,जहां पुलिस अधीक्षक ने सारी घटना सुनी। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने के आदेश दिए।   

गुजरात का है मामला

बताया जा रहा है कि यह घटना भोपतपुर थाना क्षेत्र की है। यहां पर शंकर साह नाम के व्यक्ति के बेटे की मौत हो गई थी, जिसके बाद उसपर डायन का आरोप लगाया गया और कहा गया कि महिला के कारण ही बेटे की मौत हुई है। इसके बाद उससे मारपीट की गई और शरीर पर मल फैंका गया। मारपीट के दौरान महिला का एक दांत भी टूट गया।  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News