मोदी कैबिनेेट में फेरबदल, JDU को मिल सकता है इसका लाभ

punjabkesari.in Friday, Sep 01, 2017 - 11:38 AM (IST)

बिहारः मोदी कैबिनेट में फेरबदल का दौर चल रहा है। इसका लाभ अभी-अभी एनडीए की सहयोगी बनी जदयू को हो सकता है। जदयू के 2 नेताओं को मोदी की कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। इन नेताओं में नीतीश कुमार के करीबी आरसीपी सिंह और जदयू के लोकसभा सांसद संतोष कुशवाहा का नाम सामने आ रहा है। जदयू के आरसीपी सिंह को कैबिनेट और संतोष कुशवाहा को राज्यमंत्री बनाया जा सकता है। 

जानकारी के अनुसार नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री के कई पद खाली है। रक्षा मंत्री रहे मनोहर पर्रिकर गोवा के मुख्यमंत्री बन चुके हैं। सूचना प्रसारण की जिम्मेदारी संभाल रहे एम. वेंकैया नायडू उपराष्ट्रपति बन चुके हैं और पर्यावरण क्षेत्र की देखरेख कर रहे अनिल माधव दवे का निधन हो चुका है। राजीव प्रताप रूडी के इस्तीफे की बात भी सामने आई है। इस प्रकार इन मंत्रालयों की जिम्मेदारी दूसरे मंत्रियों को सौंपना बहुत जरुरी है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News