कोलकाता में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, देश की सुरक्षा को लेकर बड़ी बातें कही
punjabkesari.in Sunday, Aug 23, 2026 - 04:20 PM (IST)
कलकत्ता: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कोलकाता दौरे के दौरान देश की सुरक्षा को लेकर बड़ी बातें कहीं। उन्होंने वर्तमान स्थिति को देखते हुए युद्धपोतों, ऑफशोर जहाजों और अन्य संबंधित क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता की ज़रूरत पर ज़ोर दिया और इसे देश की सुरक्षा के लिए बहुत ज़रूरी बताया। उन्होंने भारत को भविष्य में जहाज निर्माण का केंद्र बनाने के मकसद से इस क्षेत्र में अच्छी गुणवत्ता वाली रखरखाव सेवाओं की ज़रूरत पर ज़ोर दिया।
भूमि पूजन समारोह में हिस्सा लिया
कोलकाता में गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स और यंत्र इंडिया लिमिटेड की पांच परियोजनाओं के भूमि पूजन समारोह को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भरता समय की मांग है। उन्होंने कहा कि कोलकाता में GRSE भविष्य में जहाज निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा सकता है। आगे यह भी बताया कि GRSE जर्मनी के लिए एक कार्गो जहाज बना रहा है। बता दें कि GRSE कोलकाता स्थित एक प्रमुख नवरत्न रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है।
प्रधानमंत्री @narendramodi के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ आधुनिक infrastructure और बढ़ती shipbuilding capacity भारत को global maritime power बना रही हैं। हमारा लक्ष्य है भारत को Global Shipbuilding Hub बनाना, जहाँ भारत जहाज बनाएगा और दुनिया खरीदेगी। pic.twitter.com/SAfM6aKhiQ
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) August 23, 2026
रक्षा उत्पादों की गुणवत्ता पर चर्चा
रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत से दुनिया भर में निर्यात के लिए रक्षा उत्पादों की गुणवत्ता और समय पर डिलीवरी का ध्यान रखा जाना चाहिए। राजनाथ सिंह ने कहा कि सशस्त्र बल अब स्वदेशी उत्पादों पर निर्भर हैं। उन्होंने कहा कि किसी देश को आगे बढ़ाने के लिए उसका इरादा सही होना चाहिए। साथ ही कहा पश्चिम बंगाल सरकार आंतरिक सुरक्षा के संबंध में पूरा सहयोग दे रही है। उन्होंने कहा कि राज्य विकास के एक नए युग की शुरुआत करने के लिए कदम उठाएगा।
