कर्नाटक में 100 फीसदी आबादी को वैक्सीन की पहली डोज लगी, स्वास्थ्य मंत्री बोले- हमने कर दिखाया

punjabkesari.in Sunday, Jan 23, 2022 - 04:23 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कर्नाटक ने रविवार को अपनी शत प्रतिशत पात्र आबादी को कोविड रोधी टीके की पहली खुराक लगाने की उपलब्धि हासिल कर ली। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ के. सुधाकर ने यह जानकारी दी है। सुधाकर ने यह भी दावा किया कि कर्नाटक देश में यह उपलब्धि हासिल करने वाला पहला राज्य बन गया है।

We made it!
🔹It took us exactly 1 year and 7 days to achieve 1️⃣0️⃣0️⃣% first dose coverage!
🔹Karnataka is the first state in the country (>4 cr adult population) to achieve this feat!
🔹Kudos to all health workers and district administration on this stellar achievement! pic.twitter.com/MsgWl1g4P7

— Dr Sudhakar K (@mla_sudhakar) January 23, 2022

सुधाकर ने ट्वीट किया, “हमने यह कर दिया। शत प्रतिशत लोगों को पहली खुराक लगाने की उपलब्धि हासिल करने में ठीक एक साल और सात दिन लगे। कर्नाटक देश (चार करोड़ से ज्यादा वयस्क आबादी) में यह कमाल हासिल करने वाला पहला राज्य बन गया है। सभी स्वास्थ्य कर्मियों और जिला प्रशासन की इस उपलब्धि के लिए तारीफ की जानी चाहिए।”

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News