पहले कभी नहीं देखी होगी ऐसी लूट, कुछ ही मिनटों में हजारों के आम उठा ले गए लोग

Friday, May 22, 2020 - 03:49 PM (IST)

नेशनल डेस्क: इस समय देश संकट के दौर से गुजर रहा है। लॉकडाउन के चलते लाखों लोग भुखमरी की कागार पर पहुंच गए है। ऐसे में कई जगह खाने की लूटपाट की भी कई घटनाएं सामने आई हैं लेकिन क्या आपने कभी आम की लूट होती देखी है। जी हां ऐसा ही कुछ देखने को मिला है दिल वालों की दिल्ली में जहां लोगों ने हजारों के आम लूट लिए। 

आमों की लूट का मामला है दिल्ली के जगतपुरी इलाके का। आए दिन की तरह ही छोटे लाल नाम के शख्स ने आम की रेहड़ी लगाई थी। जगह न होने के चलते उसने आम की कुछ पेटियों को सड़क किनारे रख दिया। इसी बीच उसकी किसी बात को लेकर कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। झगड़े को बढ़ता देख छोटे लाल ने वहां से रेहड़ी हटाने ही सही समझा।

रेहड़ी चालक को क्या पता था कि कुछ ही मिनट में उसे हजारों की चपट लग जाएगी। दरसअल उसने जैसे ही रेहड़ी आगे बढ़ाई तो वही खड़े लोगों ने सड़क किनारे पड़ी उसकी पेटियों से आम चुराना शुरू कर दिया। आम की 15 पेटियों में करीब 30 हजार का माल था, जिसे लोगों ने लूट लिया। इस घटना की कुछ वीडियो और तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं, जिसमें देख सकते हैं किस तरह लोग आम पर टूट पड़े हैं। 

vasudha

Advertising