योगी कैबिनेट की अहम बैठक आज: क्या गन्ना दाम, जमीन सौदे और बड़े फैसलों पर लगेगी मुहर? अब 11 बजे पर सबकी नजरें!

punjabkesari.in Friday, Nov 14, 2025 - 07:04 AM (IST)

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार सुबह 11 बजे लोक भवन में कैबिनेट की अहम बैठक होगी। इस बैठक में कई बड़े प्रस्तावों पर फैसला होने की उम्मीद है।

अशोक लीलैंड को लखनऊ में  मिल सकती है और जमीन
अभी कंपनी को 70 एकड़ जमीन दी गई है। अब सरकार उसे प्लांट लगाने के लिए और भूमि देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे सकती है। इससे लखनऊ में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के क्षेत्र में बड़ा निवेश आने की संभावना है।

जेपी समूह को वापस मिल सकती है धरोहर राशि
कैबिनेट बैठक में जेपी ग्रुप को भूमि के बदले दी गई धरोहर राशि वापस करने के प्रस्ताव पर भी मुहर लग सकती है।

गन्ना मूल्य बढ़ाने पर फैसला
- सूत्रों के मुताबिक, गन्ना किसानों के लिए अच्छी खबर हो सकती है।
- मुख्यमंत्री कुछ दिन पहले ही गन्ना मूल्य 30 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाने की घोषणा कर चुके हैं।
- अब इस घोषणा को आधिकारिक मंजूरी देने के लिए प्रस्ताव कैबिनेट में रखा जा सकता है।

छाता, मथुरा में यात्री सुविधा केंद्र और पार्किंग
मथुरा के छाता तहसील में स्थित कोकिलावन शनिधाम मंदिर के सामने यात्री सुविधा केंद्र और पार्किंग बनाने के लिए भूमि देने का प्रस्ताव भी कैबिनेट में रखा जाएगा। इससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिलेगी।

पर्यटन, नगर विकास और आवास विभाग के कई प्रस्ताव
- पर्यटन विभाग के दो प्रस्तावों को हरी झंडी मिलने की उम्मीद है।
- इसके साथ ही नगर विकास और आवास विभाग के भी कई प्रस्ताव कैबिनेट में आने की संभावना है।
- कुल मिलाकर एक दर्जन से भी ज्यादा प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है।

कैबिनेट के बाद मंत्रियों की बैठक
कैबिनेट बैठक खत्म होने के बाद सरकार सभी मंत्रियों की एक अलग बैठक भी करेगी। यह बैठक दोपहर 12 बजे से होगी, जिसमें सभी कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और राज्य मंत्री शामिल होंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News