आर्थिक संकट में श्रीलंका की मदद करने पर IMF ने की भारत की तारीफ, कहा-देश की इकोनॉमिक पॉलिसी Best

Tuesday, Apr 19, 2022 - 11:03 AM (IST)

नेशनल डेस्क: अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने भारत की आर्थिक नीतियों की तारीफ की है। IMF की प्रमुख क्रिस्टीना जॉर्जीवा भारत की इकोनॉमिक पॉलिसी की सराहना करते हुए कहा कि भारत ने सही समय पर श्रीलंका की मदद की। क्रिस्टीना ने कहा कि भारत के पास अपनी इकोनॉमी को लेकर टारगेटेड अप्रोच रही। बता दें कि भारत ने श्रीलंका की आर्थिक संकट मे काफी मदद की है।

 

श्रीलंका अप्रत्याशित आर्थिक संकट से जूझ रहा है और देश में विदेशी मुद्रा की भारी कमी हो गई है, जिससे वह खाद्य पदार्थों और ईंधन के आयात के लिए भुगतान नहीं कर पा रहा है। श्रीलंका ने खाद्य पदार्थों और ईंधन खरीदने के लिए आपातकालीन ऋण भारत से मदद मांगी थी।

 

भारत ने भी श्रीलंका को मदद देने में देर नहीं की। IMF ने भारत के कैपिटल एक्‍सपेंडिचर बढ़ाकर इकोनॉमी को संभालने की नीति को भी सराहा है। बता दें, आईएमएफ आज वर्ल्‍ड इकोनॉमिक आउटलुक जारी करने वाला है।

Seema Sharma

Advertising