जल्द मिलेगी तपती-चिलचिलाती गर्मी से राहत, दिल्ली में छाए रहेंगे बादल : IMD

Friday, May 27, 2022 - 05:13 PM (IST)

नई दिल्ली: देशवासियों को जल्द ही तपती और चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलने वाली है। दरअसल, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने शुक्रवार को जानकारी दी है कि बारिश की वजह से भारत के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य और सामान्य से नीचे है। अगले 5 दिनों में कोई लू की स्थिति नहीं होगी। पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय है और वहां बारिश का कारण बनेगा। दिल्ली में अगले दो दिन बादल छाए रहेंगे। 
 

  जेनामणि के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मानसून दक्षिण अरब सागर और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है। पिछले 24 घंटों में केरल तट और दक्षिण-पूर्वी अरब सागर में बादलों की उपस्थिति बढ़ गई है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। केरल में मानसून की शुरुआत दो-तीन दिनों में होने की संभावना है।
 

वहीं हिमाचल प्रदेश में 28 मई से 30 मई तक बारिश के अलावा आंधी-तूफान आने की संभावना है।  

Anu Malhotra

Advertising