दिल्ली- NCR में आईएमडी ने दी तूफान की चेतावनी

Saturday, May 19, 2018 - 11:19 PM (IST)

नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली - एनसीआर में शनिवार देर रात आंधी तूफान आने की चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने एक बयान में कहा कि दिल्ली - राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आंधी या तूफान आने की आशंका है। क्षेत्र में 80 से अधिक किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। 

गत 17 मई को राष्ट्रीय राजधानी में हल्की बारिश के साथ 71 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चली थी। दिल्ली में 16 मई को तड़के आये आंधी तूफान से 18 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई थी और 13 लोग घायल हो गए थे।      

 

Pardeep

Advertising