दिल्ली-एनसीआर में बढ़ती गर्मी के बीच IMD ने इन राज्यों के लिए जताया भारी बारिश का अलर्ट

punjabkesari.in Saturday, Mar 22, 2025 - 06:01 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  देशभर में मौसम का मिजाज पिछले कुछ समय से तेजी से बदल रहा है। दिल्ली एनसीआर में लगातार बढ़ रही इस गर्मी के बीच पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी है। IMD के अनुसार, आने वाले दिनों में दिल्ली और यूपी में गर्मी बढ़ेगी, जबकि पश्चिम बंगाल और झारखंड में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

दिल्ली और यूपी में मौसम का बदलाव-

दिल्ली में 22-26 मार्च के बीच अधिकतम तापमान 33 से 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 14-19 डिग्री के बीच रहेगा। यूपी में तेज हवाएं और बादल छाने का अनुमान है, जिनकी रफ्तार पूर्वी यूपी में 40-50 किमी प्रति घंटा होगी।

PunjabKesari

गुजरात में उमस और बारिश की संभावना-

 गुजरात के तटीय इलाकों में गर्मी और उमस जारी रहेगी। वहीं ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार जैसे राज्यों में तूफानी हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

अन्य राज्यों में भी मौसम में बदलाव-

 मध्य प्रदेश, कर्नाटका, उत्तराखंड और असम में तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News