देश में कहीं लू तो कहीं बारिश-बर्फबारी, इन राज्यों में IMD ने जारी किया अलर्ट

punjabkesari.in Saturday, Mar 15, 2025 - 11:23 PM (IST)

नेशनल डेस्क : देश के कई हिस्सों में कड़ी गर्मी पड़ रही है, तो कुछ जगहों पर तेज बारिश और बर्फबारी हो रही है। पाकिस्तान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर भारत में भी देखने को मिलेगा, जिससे कई राज्यों में बारिश, ओले और तेज हवाएं चलेंगी। वहीं, ओडिशा सबसे गर्म राज्य बना हुआ है और झारखंड से पश्चिम बंगाल तक भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है।

किन राज्यों में होगी बारिश?

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 16 से 18 मार्च तक बारिश और बर्फबारी होगी। उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में तेज गरज, बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। पूर्वोत्तर के राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी तेज बारिश और ओले गिरने की संभावना है।

किन राज्यों में पड़ेगी लू ?

ओडिशा में 16 से 18 मार्च, सौराष्ट्र-कच्छ में 16-17 मार्च, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और कर्नाटक में 16 से 19 मार्च तक लू (हीटवेव) चल सकती है।

तापमान कहां तक पहुंचा?

शुक्रवार को ओडिशा के झारसुगुड़ा में 41.8°C, महाराष्ट्र और तेलंगाना में 40-42°C, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और झारखंड में 38-40°C दर्ज किया गया। राजस्थान, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में भी 36-38°C तक तापमान रहा।

दिल्ली-एनसीआर का मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली में अधिकतम तापमान 34-36°C और न्यूनतम 18-19°C दर्ज किया गया। रविवार को हल्की बारिश हो सकती है और 25-35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। हालांकि, 17-18 मार्च को मौसम साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News