IMD Rain Alert: अगले 24 से 48 घंटें होंगे भारी, IMD ने पंजाब, हिमाचल समेत इन जगहों पर जारी किया बारिश का ऑरेंज अलर्ट
punjabkesari.in Thursday, Feb 12, 2026 - 03:51 PM (IST)
IMD Rain Alert: देश में मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट ले रहा है। साल 2025 में रिकॉर्डतोड़ मानसून के बाद अब 2026 की शुरुआत भी भारी हलचल के साथ हो रही है। IMD ने ताजा बुलेटिन जारी करते हुए देश के कई राज्यों में 12, 13 और 14 फरवरी के लिए भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है।
हिमाचल प्रदेश में बारिश के साथ बर्फबारी का डबल अटैक
देवभूमि हिमाचल में मानसून के बाद भी बारिश का दौर थमा नहीं है। कड़ाके की ठंड के बीच IMD ने चेतावनी दी है कि 12-14 फरवरी तक राज्य के ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी और निचले इलाकों में मूसलाधार बारिश होगी। पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है क्योंकि इससे पहाड़ी रास्तों पर यातायात प्रभावित हो सकता है।

दक्षिण भारत में तेज हवाएं और आंधी चलने की संभावना
दक्षिण भारत में मानसून का असर अभी भी बरकरार है। केरल में 12 से 14 फरवरी के बीच जमकर बादल बरसने के आसार हैं। इस दौरान तेज हवाएं और आंधी चलने की भी संभावना जताई गई है। केरल के साथ-साथ तमिलनाडु, कर्नाटक, पुडुचेरी और लक्षद्वीप में भी भारी बारिश का अनुमान है।
मैदानी इलाकों में भी दिखेगा असर
सिर्फ पहाड़ ही नहीं, बल्कि उत्तर और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में भी मौसम 'खेल' दिखाने वाला है। IMD के अनुसार:
- पंजाब और हरियाणा: इन राज्यों में 12-14 फरवरी को गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
- उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश: पश्चिमी यूपी और एमपी के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट है।
- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख: यहाँ भी बर्फबारी और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
