IMD ने दिल्ली-NCR में भयंकर लू के साथ जारी किया ''ऑरेंज अलर्ट''

Tuesday, Jun 07, 2022 - 03:33 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारत में एक बार फिर से मौसम ने करवट ले ली है। पूरे उत्तर भारत समेत कई राज्यों में गर्मी का प्रकोप जारी है। वहीं मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को चेतावनी देते हुए बताया कि राजधानी में अलग-अलग स्थानों पर लू की स्थिति जारी रहेगा और   'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। साथ ही तापमान 44 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई है। 

बता दें कि इस समय  हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में लू का प्रकोप जारी है। दरअसल भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम की चेतावनी के लिए अलग-अलग स्तर पर चार रंगों की चेतावनी जारी करता है. इनमें हरा, पीला, नारंगी और लाल शामिल है। वहीं इसके साथ ही मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण सप्ताहांत में इस गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।  
 

Anu Malhotra

Advertising