IMA परेड: भारतीय सेना को मिले 490 जांबाज अफसर, 67 विदेशी

Saturday, Jun 10, 2017 - 06:08 PM (IST)

देहरादून: इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आइएमए) में आज संपन्न हुई पासिंग आउट परेड में 490 कैडेट्स शामिल हुए। भारतीय सेना के 423 कैडेट्स के अलावा मित्र राष्ट्रों के 67 कैडेट्स भी पासिंग आउट परेड में शामिल हुए। थलसेना प्रमुख जनरल विपिन रावत ने पासिंग आउट परेड की सलामी ली। पास आउट होने वाले कैडेट्स के हिसाब से इस बार सबसे ’यादा उत्तर प्रदेश, दूसरे नंबर पर हरियाणा और तीसरे नंबर पर उत्तराखंड रहा।

आज भारतीय सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड से इस बार 423 भारतीय जांबाज पासआउट होकर सेना में अफसर बन गए। इस मौके पर सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले ‌रिक्रूट्स को सम्मानित किया।
एक नजर राज्यवार  पास आउट हुए कैडेट्स पर
उत्तर प्रदेश :74 
हरियाणा : 49
उत्तराखंड :40 
आंध्रप्रदेश:7 
असम : 7 
बिहार :28
चंडीगढ़ :6
छत्तीसगढ़ :2
दिल्ली :23 
हिमाचल प्रदेश:21 
जम्मू -कश्मीर:11
गुजरात: 3
झारखंड:5
कर्नाटक:11
केरल:17
तेलंगाना:1
मध्यप्रदेश:13
महाराष्ट्र:24
मणिपुर:8
पंजाब:17
राजस्थान: 30
तमिलनाडु: 5
पश्चिम बंगाल:11

Advertising