अवैध तरीके से मेडिकल कॉलेज कठुआ में बेची जा रही किताबें जब्त

Wednesday, Aug 21, 2019 - 07:51 PM (IST)

कठुआ : गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में अवैध तरीके से बेची जा रही किताबों का संज्ञान लेते हुए लीगल मेट्रोलाजी ने सप्लाई पर चालीस हजार रुपये जुर्माना लगाया है। बुधवार को टीम ने शिकायत के आधार पर सहायक नियंत्रक कुलदीप राज की अगुवाई में कार्रवाई को अंजाम दिया। कुलदीप राज ने बताया कि मेडिकल कॉलेज कठुआ में अवैध तरीके से किताबो को बेचा जा रहा था। मेजर्स आहुजा बुक कंपनी प्राइवेट लिमिटेड नई दिल्ली के कर्मियों द्वसरा यहां किताबों को मेडिकल प्रशिक्षुओं में बेचा जा रहा है जबकि न तो किताबों पर मूल्य लिखे गए थे और न ही अन्य जरूरी जानकारियां थी। यहां तक कि बच्चों को बिल भी मुहैया नहीं करवाए जा रहे थे। मौके पर ही किताबों के पैकेज जब्त किए गए हैं।

 

उन्होंने कहा कि सप्लायर ने गल्ती स्वीकारी है और उसपर जुर्माना लगाया गया है। साथ ही लिखित लिया गया है कि वो लोग पुस्तकों को प्रकाशक को भेजेगा और तमाम जानकारियां उसपर उपलब्ध करवाई जाएंगी।  
 

Monika Jamwal

Advertising