PM मोदी ने रखी IIM संबलपुर कैंपस की आधारशिला, बोले- लोकल को ग्लोबल बनाने का लक्ष्य  सबसे उपर

punjabkesari.in Saturday, Jan 02, 2021 - 12:01 PM (IST)

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा में आईआईएम-संबलपुर (IIM Sambalpur In Odisaa) के नए परिसर की आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज IIM कैंपस (IIM Campus) के शिलान्यास के साथ ही ओड़िशा के युवा सामर्थ्य को मजबूती देने वाली एक नई शिला भी रखी गई है। ये स्थायी कैंपस ओड़िशा के महान संस्कृति और संसाधनों की पहचान के साथ ओड़िशा को मैंनेजमेंट जगत में नई पहचान देने वाला है।

 

कृषि क्षेत्र में हो रहे नए सुधार 

  • लोकल को ग्लोबल बनाने का लक्ष्य सबसे उपर 
  • कृषि क्षेत्र से लेकर अंतरिक्ष अनुसंधान तक में हो रहे सुधार नए स्टार्ट-अप के लिए राहें खोल रहे हैं।
  • बीते दशकों में एक ट्रेंड देश ने देखा, बाहर बने मल्टी नेशनल बड़ी संख्या में आए और इसी धरती में आगे भी बढ़े।
  • ये दशक और ये सदी भारत में नए-नए मल्टीनेशसल्स के निर्माण का है।
  • आज खेती से लेकर स्पेस सेक्टर तक जो अभूतपूर्व रिफॉर्म किए जा रहे हैं उनमें स्टार्टअप के लिए संभावनाएं लगातार बढ़ रही हैं।
  • मैनेजमेंट का मतलब सिर्फ कंपनियां संभालना ही नहीं होता, जिंदगियां संभालना भी होता है


भारत को नई ऊंचाई पर लेकर जाएंगे  मैंनेजमेंट एक्सपर्ट

  • देश के नए क्षेत्रों में नए अनुभव लेकर निकल रहे मैंनेजमेंट एक्सपर्ट भारत को नई ऊंचाई पर ले जाने में बड़ी भूमिका निभाएंगे।
  • इस साल भारत ने कोविड संकट के बावजूद पिछले सालों की तुलना में ज्यादा यूनिकॉर्न दिए हैं।
  • जब आपमें से अनेक साथी संबलपुरी टेक्सटाइल और कटक की फिलिगिरी कारीगरी को ग्लोबल पहचान दिलाने में अपने कौशल का इस्तेमाल करेंगे, यहां के टूरिज्म को बढ़ाने  के लिए काम करेंगे।
  • तो आत्मनिर्भर भारत अभियान के साथ ही ओड़िशा के विकास को भी नई गति मिलेगी।


आज देश में 28 करोड़ से ज्यादा गैस कनेक्शन

  • स्थायी समाधान देने के नीयत का नतीजा है कि आज देश में 28 करोड़ से ज्यादा गैस कनेक्शन हैं।
  • 2014 से पहले देश में 14 करोड़ गैस कनेक्शन थे।
  •  हमने 6 वर्षों में 14 करोड़ से ज्यादा गैस कनेक्शन दिए हैं।
  • पहले रसोई गैस का कनेक्शन अमीरी का प्रतीक था।
     

सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News