जिला पुलिस लाइन में पहली बार पहुंचे आईजीपी , अधिकारियों को नशे को जड़ से उखाडऩे का दिया प्राइम टारगेट

punjabkesari.in Saturday, Aug 31, 2019 - 05:03 PM (IST)

कठुआ (गुरप्रीत) : जम्मू कश्मीर पुलिस में आई.जी.पी. जम्मू जोन की कमान हाल ही में संभालने वाले अधिकारी मुकेश सिंह ने साफ कर दिया है कि नशे को जड़ से उखाडऩे के लिए पुलिस बेहतरीन कार्य करेगी। इसके लिए बकायदा रणनीति बनाई जाएगी। आई.जी. का पदभार संभालने के बाद जिला पुलिस लाइन में पहली बार पहुंचे सिंह ने मीडिया से रूबरू होते हुए साफ कहा कि जिला मेें अपराधिक गतिविधियां किस तरह की हैं, इसपर चर्चा करने के साथ साथ अधिकारियों को प्राइम टारगेट एन.डी.पी.एस. को लेकर दिया गया। पुलिस नशे को लेकर गंभीर है और इसे जड़ से उखाड़ा जाए, इसके लिए अधिकारी रणनीति के तहत काम करेंगे। इसमें लोगों को भी पुलिस का सहयोग करना होगा।

 

वहीं, सीमा पार से घुसपैठ की कोशिशों और आए दिन पाकिस्तान द्वारा की जा रही फायरिंग संबंधी सवाल के जबाव में सिंह ने कहा कि घुसपैठ की कोशिशें तो अकसर पाकिस्तान की ओर से की जाती है लेकिन हमारा सुरक्षा ग्रिड किसी तरह की घुसपैठ को नाकाम करने में तत्पर है। उन्होंने फायरिंग पर कहा कि सीमापार से फायरिंग कर शांति को भंग करने का काम भी पाकिस्तान करता है लेकिन सीमाओं पर तैनात सेना, बी.एस.एफ. इसका जबाव दे रही है। इससे पहले करीब डेढ घंटे तक आई.जी.पी. ने अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए जिला में अपराधिक गतिविधियों, क्राइम संबंधी जानकारी हासिल की। जिसमें जिला पुलिस प्रमुख श्रीधर पाटिल के अलावा ए.एस.पी. रमनीश गुप्ता, डी.एस.पी. डी.आर. के.डी. भगत सहित अन्य विभिन्न पुलिस थानों एवं चौकियों के प्रभारी मौजूद रहे। इससे पहले पुलिस लाइन में आई.जी.पी. को गार्ड आफ आनर से उनका स्वागत किया गया।    
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News