फोन चोरी हो जाए तो तुरंत उठाएं ये जरूरी कदम, वरना बढ़ जाएगी आपकी मुश्किलें

punjabkesari.in Tuesday, Mar 10, 2026 - 03:32 PM (IST)

नेशनल डेस्क : आजकल मोबाइल फोन में हमारी पर्सनल जानकारी, बैंकिंग डिटेल्स, सोशल मीडिया अकाउंट्स और कई अन्य जरूरी डेटा स्टोर होते हैं। ऐसे में अगर फोन चोरी हो जाए, तो टेंशन बढ़ जाती है। फोन चोरी होने पर सबसे जरूरी कदम सिम कार्ड को तुरंत ब्लॉक करवाना है। अगर सिम कार्ड एक्टिव रहा, तो चोर आपके बैंक अकाउंट को खाली कर सकता है और सोशल मीडिया अकाउंट्स तक भी आसानी से पहुँच बना सकता है।

सिम कार्ड ब्लॉक करना क्यों जरूरी है

आज हर तरह की डिजिटल गतिविधियां सिम कार्ड से जुड़ी होती हैं। बैंकिंग, UPI, नेट बैंकिंग और सोशल मीडिया अकाउंट्स में OTP आपके मोबाइल नंबर पर ही आता है। अगर आपका सिम कार्ड चोरी हो जाए और गलत हाथों में चला जाए, तो इससे गंभीर नुकसान हो सकता है। इसे सिम फ्रॉड कहा जाता है, जिसमें चोरी हुए सिम के जरिए आपका पैसा या डेटा चोरी किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - दिन में होगा अंधेरा... इस दिन लगेगा साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण

सिम कार्ड ब्लॉक करने का तरीका

1. कस्टमर केयर से संपर्क

फोन चोरी होने पर किसी दूसरे फोन से अपनी सिम कंपनी के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करें। कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव आपसे नाम, मोबाइल नंबर, एड्रेस और KYC डिटेल जैसी जानकारी मांगेंगे। सही जानकारी मिलने के बाद आपका सिम कार्ड ब्लॉक कर दिया जाएगा।

2. सिम कंपनी के स्टोर पर जाकर

अगर कस्टमर केयर से कॉल नहीं हो पा रही है, तो आप कंपनी के स्टोर पर जाकर भी सिम ब्लॉक करवा सकते हैं। इसके लिए अपनी पहचान साबित करने हेतु कोई सरकारी आईडी दिखानी होगी। ब्लॉक कराने के बाद आप वहीं से उसी नंबर वाला नया सिम भी प्राप्त कर सकते हैं। नया सिम लेने के लिए KYC प्रोसेस कंप्लीट करनी पड़ेगी।

यह भी पढ़ें - गैस की कमी होने पर सबसे पहले किसे मिलेगा सिलेंडर? भारत सरकार ने जारी की प्रायोरिटी लिस्ट

फोन चोरी होने के बाद और क्या करना चाहिए

सिम कार्ड ब्लॉक करने के साथ-साथ ये कदम भी जरूरी हैं :

  • अपने सभी अकाउंट्स के पासवर्ड तुरंत बदलें।
  • बैंकिंग ट्रांजेक्शन रोकने के लिए बैंक और पुलिस को चोरी की जानकारी दें।
  • अगर एंड्रॉयड फोन चोरी हुआ है तो Find My Device, और iPhone उपयोगकर्ताओं के लिए Find My iPhone का इस्तेमाल करके फोन की लोकेशन ट्रैक करें।

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News