कश्मीर पर इमरान की दुनिया को ललकार, हिम्मत है तो भारत को रोक कर दिखाओ

Friday, Aug 09, 2019 - 10:57 AM (IST)

इस्लामाबादः पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कश्मीर पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से समर्थन की मांग करते हुए कहा कि अगर उसमें नैतिक बल है तो उसे कश्मीरियों के खिलाफ भारत के ‘‘सैन्य बल'' के उपयोग को समाप्त करना चाहिए। इमरान ने घाटी का जिक्र करते हुए कहा कि पूरी दुनिया यह देखने की प्रतीक्षा कर रही है कि कश्मीर में कर्फ्यू हटाए जाने पर कश्मीरियों का ‘‘क्या होता है।''

 

उन्होंने ट्वीट किया कि क्या भाजपा सरकार कश्मीरियों के खिलाफ अधिक सैन्य बल का उपयोग सोचती है... यह स्वतंत्रता आंदोलन रोकेगा? संभावना है कि यह गति प्राप्त करेगा। घाटी में बड़े पैमाने पर हिंसा की आशंका जताते हुए इमरान ने कहा कि क्या ‘‘अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के पास ऐसा रोकने के लिए नैतिक साहस है?

Seema Sharma

Advertising