रविवार को करने जा रहे दिल्ली मेट्रो से सफर तो पहले पढ़ लें यह पूरी खबर

Saturday, Oct 23, 2021 - 04:15 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली मेट्रो के येलो लाइन खंड पर विश्वविद्यालय एवं मॉडल टाउन स्टेशनों के बीच रखरखाव एवं मरम्मत कार्य के कारण रविवार सुबह कुछ घंटों के लिए सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। डीएमआरसी ने यह जानकारी दी है। येलो लाइन खंड दिल्ली के समयपुर बादली को गुड़गांव में हुडा सिटी सेंटर से जोड़ता है।

दिल्‍ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने ट्वीट किया,‘‘ पूर्व निर्धारित रखरखाव कार्य के कारण कल (रविवार) सुबह 7:30 बजे तक मॉडल टाउन और विश्वविद्यालय के बीच मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। इस अवधि में जीटीबी नगर स्टेशन बंद रहेगा। बाकी जगहों पर सेवायें सामान्य रहेंगी।''

जीटीबी नगर मेट्रो स्टेशन विश्वविद्यालय और मॉडलटाउन के बीच पड़ता है। यह उत्तर दिल्ली के किंग्जवे कैंप के पास स्थित है। दिल्ली मेट्रो ने यह भी कहा, ‘‘इन खंडों पर इस अवधि में संपर्क सुनिश्चित करने के लिए फीडर बसों का मुफ्त परिचालन किया जाएगा।''

Hitesh

Advertising