NAMO का जलवा कायम, आज हुए चुनाव तो फिर बनेगी मोदी सरकार

Thursday, May 25, 2017 - 02:15 PM (IST)

नई दिल्ली: करीब 3 साल पहले 26 मई, 2014 को नरेंद्र मोदी की अगुवाई में राजग सरकार केंद्र की सत्ता पर काबिज हुई। एक सर्वे के मुताबिक 2014 की तरह मोदी लहर चल सकती है और अगर आज चुनाव हुए तो मोदी सरकार फिर से सत्ता में आ सकती है। एबीपी न्यूज (सीएसडीएस) लोकनीति  के सर्वे के मुताबिक अगर आज चुनाव हुए तो राजग को 331 सीटें मिल सकती हैं जबकि 2014 में इसे 335 सीटें मिली थीं। यू.पी.ए. को 104 सीटों का अनुमान लगाया गया है जो 2014 से 44 ज्यादा हैं। अन्य के खाते में 108 सीटें आ सकती हैं जो 2014 के मुकाबले 40 कम हैं।

राजग के वोट शेयर में 7 प्रतिशत का इजाफा हो सकता है।  सर्वे के मुताबिक बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और पूर्वोत्तर के राज्यों में राजग को 2014 से भी ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान है। इन राज्यों में लोकसभा की कुल 142 सीटें हैं। सर्वे में राजग को 71 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है जो 2014 के मुकाबले 16 ज्यादा हैं। यू.पी.ए. को थोड़ा नुक्सान हो सकता है और उसे 25 सीटें मिल सकती हैं। 2014 में यू.पी.ए. को 28 सीटें मिली थीं। अगर आज चुनाव हुए तो पूर्वी भारत में अन्य के खाते में 46 सीटें आ सकती हैं जो 2014 से 19 कम हैं।

Advertising