दिल्ली CM केजरीवाल का ऐलान, अगर पंजाब में जीती AAP तो देंगे मुफ्त बिजली

Monday, Jun 28, 2021 - 04:36 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पंजाब में अगले साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को वादा किया कि अगर उनकी आम आदमी पार्टी (AAP) चुनाव जीतती है तो उस राज्य में मुफ्त बिजली दी जाएगी। अपने चंडीगढ़ दौरे से एक दिन पहले AAP नेता ने यह भी दावा किया कि पंजाब में महिलाएं महंगाई से बहुत नाराज हैं।

 

केजरीवाल ने ट्वीट किया कि दिल्ली में हम हर परिवार को 200 यूनिट मुफ्त बिजली मुहैया कराते हैं। महिलाएं बहुत खुश हैं। पंजाब की महिलाएं भी महंगाई से काफी नाराज हैं। आप सरकार पंजाब में भी मुफ्त बिजली देगी। कल मिलते हैं चंडीगढ़ में।'' पंजाब में अगले साल फरवरी या मार्च में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।

Seema Sharma

Advertising