CISCE ने जारी किया 10वीं-12वीं क्लास का रिजल्ट, स्टूडेंट्स आसान स्टेप्स में ऐसे करें रिजल्ट चेक

punjabkesari.in Thursday, Apr 30, 2026 - 11:24 AM (IST)

ICSE-ISC Result 2026 : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) ने ICSE (कक्षा 10) और ISC (कक्षा 12) के परिणाम 2026 जारी कर दिए हैं। लंबे इंतजार के बाद छात्रों का रिजल्ट अब आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है, जिसे वे ऑनलाइन आसानी से देख सकते हैं।

छात्र अपने परिणाम CISCE की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए उन्हें अपना UID और इंडेक्स नंबर दर्ज करना होगा। जानकारी भरने के बाद स्क्रीन पर उनका रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे वे डाउनलोड करके भविष्य के लिए सेव कर सकते हैं और प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

इसके अलावा, बोर्ड ने छात्रों के लिए रिजल्ट देखने के अन्य डिजिटल विकल्प भी उपलब्ध कराए हैं। छात्र DigiLocker और UMANG ऐप के जरिए भी अपना ICSE और ISC रिजल्ट देख सकते हैं। इन प्लेटफॉर्म्स पर भी रिजल्ट देखने के लिए UID और इंडेक्स नंबर की जरूरत होती है।

UMANG ऐप पर रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को आधिकारिक पोर्टल पर जाकर संबंधित सेक्शन चुनना होता है। इसके बाद जरूरी विवरण भरकर सबमिट करने पर रिजल्ट स्क्रीन पर उपलब्ध हो जाता है, जिसे डाउनलोड किया जा सकता है।

बोर्ड के अनुसार, ICSE कक्षा 10 की परीक्षाएं 17 फरवरी से 30 मार्च के बीच आयोजित हुई थीं, जबकि ISC कक्षा 12 की परीक्षाएं 12 फरवरी से 3 अप्रैल तक चली थीं। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी अपडेट या आगे की जानकारी के लिए नियमित रूप से CISCE की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News