IB का खुलासा: रिहा होने वाले मछुआरे हो सकते हैं भारत के लिए खतरा

Monday, Apr 11, 2016 - 10:31 AM (IST)

नई दिल्ली: पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय मछुआरे भारत के लिए खतरा साबित हो सकते हैं। इस बात का खुलासा खुफिया एजेंसी IB ने किया है। दरअसल पाकिस्तान ने अपनी जेलों में कैद भारतीय मछुआरों को हाल ही में रिहा किया है और आशंका जताई जा रही है कि ये मछुआरे पाकिस्तान की लिए जासूसी कर सकते हैं। इस खतरे को देखते हुए खुफिया एजेंसी IB ने सभी राज्यों की पुलिस को ऐसे लोगों की मॉनिटरिंग के लिए कहा है।

आईबी सूत्रों का कहना है पाक जेल से रिहा होने वाले मछुआरे भारत की सिक्योरिटी के लिए खतरा हो सकते हैं क्योंकि काफी समय तक वहां की जेलों में बंद रहने के कारण उनके ब्रेनवॉश होने का डर है। आपको बता दें कि यह अहम मुद्दा बीते साल दिसंबर में सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में भी उठा था। इस कॉन्फ्रेंस में नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे। पिछले कुछ महीनों में पाकिस्तान ने 86 भारतीय मछुआरों को जेल से रिहा किया है। ये सभी कराची की मलीर जेल से छोड़े गए थे। पाकिस्तान से रिहा हुए ज्यादातर मछुआरे गुजरात से ताल्लुक रखते थे। कुछ महाराष्ट्र और वेस्ट बंगाल से भी थे।

Advertising