जम्मू कश्मीर: मीडिया दलों के दौरे के लिए पांच आईएएस अधिकारी नियुक्त

Thursday, Jul 30, 2020 - 07:04 PM (IST)

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर प्रशासन ने अगले दो सप्ताह में देश के विभिन्न भागों से आने वाले मीडिया दलों के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा के पांच वरिष्ठ अधिकारियों को नियुक्त किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा बुधवार को जारी एक आदेश में कहा गया,"कश्मीर में अगले दो सप्ताह में मीडिया दलों के प्रस्तावित दौरे के समन्वय के लिए नोडल अधिकारी और संयुक्त नोडल अधिकारी के तौर पर निम्नलिखित अधिकारियों को नियुक्त किया जाता है।"

 

प्रधान सचिव रोहित कंसल को कश्मीर और धीरज गुप्ता को जम्मू क्षेत्र का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। पिछले साल पांच अगस्त को राज्य को संघ शासित प्रदेश में बदले जाने के बाद से अब तक हुए विकास की जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग करने के लिए इस साल मीडिया के कई दल जम्मू कश्मीर जाएंगे।

Monika Jamwal

Advertising