भाजपा के आरोप गलत हैं, मैने जम्मू और लद्दाख के साथ कभी भेदभाव नहीं किया : महबूबा

Monday, Jul 30, 2018 - 08:57 PM (IST)

 श्रीनगर: भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन टूटने के बाद पूर्व सीएम महबूबा ने कहा कि उन्होंने कभी भी जम्मू और लद्दाख के साथ भेदभाव नहीं किया है। उन्होंने कहा कि जितने भी फंडज आए वो तीनो खित्तों में बराकर के बांटे गये। उन्होंने कहा कि सत्ता के दो वर्ष उनके लिये कड़वे घूंट के बराबर थे।


गौरतलब है कि भाजपा के प्रधान अमित शाह ने जम्मू में एक रैली के दौरान कहा था कि पीडीपी के साथ गठबंधन तोडऩे का प्रमुख कारण जम्मू और लद्दाख के साथ भेदभाव है। वहीं महबूबा ने कहा, हमने गठबंधन कभी कुर्सी के लिए नहीं किया। नरेन्द्र मोदी के साथ गठबंधन करने का असल उद्देश्य उस विजन का था जो मुफ्ती जी वाजपेयी के लिए देखते थे।


पार्टी के 19वें स्थापना दिवस पर महबूबा मुफ्ती ने कार्यकर्ताओं और नेताओं  को संबोधित किया। भाषण के दौरान वे जल्द ही कुर्सी पर बैठ गई और कहने लगी कि उनकी तबियत ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि मुफ्ती सईद भाजपा के साथ दस महीने गठबंधन सरकार में रहे और मैं दो वर्ष दो महीने पर यह समय बहुत कठिन था।
 

Monika Jamwal

Advertising