कंगना रनौत मनाली के लिए रवाना, बोली- भारी मन से छोड़ रही हूं मुंबई...पर मैं कमजोर नहीं

Monday, Sep 14, 2020 - 09:44 AM (IST)

नेशनल डेस्कः बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत सोमवार सुबह मुंबई से मनाली के लिए रवाना हो गईं। बहन रंगोली भी कंगना के साथ हैं। कंगना ने ट्वीट किया कि भारी मन से मुंबई छोड़ रही हूं, लेकिन मुझे कमजोर समझने की कोशिश न की जाए। कंगना ने लिखा कि मेरा दफ्तर तोड़ने के बाद अब घर तोड़ने की तैयारी की जा रही है। एक महिला को नीचा दिखाने के लिए उद्धव सरकार बहुत ही नीचे स्तर पर आ गई।

कंगना ने कहा कि उनको डराया-धमकाया गया, इसलिए एक बार फिर कह सकती हूं कि मुंबई को PoK बनाने वाला मेरा बयान सही है। मुंबई एयरपोर्ट पर कंगना के लिए कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया।

एयरपोर्ट पर कंगना की सुरक्षा के लिए 45-50 जवान तैनात दिखे। कंगना Y सिक्योरिटी के बीच मुंबई से मनाली रवाना हुईं। इससे पहले रविवार को कंगना ने महाराष्ट्र के राज्यपाल से मुलाकात की थी और न्याय की मांग की थी। बता दें, कंगना ने BMC से वादा किया था कि वे मुंबई में शॉर्ट टर्म के लिए आई हैं, इसलिए BMC ने उन्हें होम क्वारनटीन से छूट दी थी, कंगना 9 सितंबर को मुंबई पहुंची थीं और 14 सिंतबर को लौट रही हैं। शिवसेना के साथ विवाद के बीच कंगना रनौत मुंबई पहुंची थीं। कंगना ने शिवसेना और मुंबई पुलिस पर कमेंट किया था, जसिके बाद भारी बवाल हुआ था।

शिवसेना ने कंगना को जवाब देने के लिए अवैध निर्माण का हवाला देते हुए उनके के मुंबई स्थित ऑफिस को बुरी तरह से तोड़ दिया था और कुछ हिस्सों पर बुलडोजर चलाया था, ये कार्रवाई उसी दिन की गई जिस दिन कंगना मुंबई पहुंचने वाली थीं। इस कार्रवाई के बाद कंगना ने सीधे तौर पर उद्धव ठाकरे को चुनौती दी थी कि आज मेरा घर टूटा है, कल तुम्हारा घमंड टूटेगा।

Seema Sharma

Advertising