BJP कार्यकर्ताओं से बोले राजनाथ- रक्षा मंत्री हूं इसलिए हथियारों की याद ज्यादा आने लगी है (Video)
Friday, Aug 23, 2019 - 07:17 PM (IST)
नेशनल डेस्कः रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक कार्यक्रम में कहा है कि अब वह रक्षा मंत्री हैं, इसलिए उन्हें हथियारों की याद जरा ज्यादा आने लगी है। दरअसल, राजनाथ सिंह अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ दौरे पर हैं। यहां उन्होंने एक कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत का जिक्र कर रहे थे।
राजनाथ सिंह ने कहा, “आप जैसे बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने ही, भारत के राजनीतिक इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा है कि बीजेपी को अकेले 303 सीटों पर विजय प्राप्त हुई है।“ ‘थ्रीनॉटथ्री’ आप जानते हैं कि थ्रीनॉटथ्री कितनी ताकतवर होती है। यानी परमात्मा ने यह संकेत दे दिया है कि अभी तो थ्रीनॉटथ्री और आगे क्या होगा, इसकी आप कल्पना कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा, “और मित्रो मैं रक्षा मंत्री हूं इसलिए हथियारों की याद ज्यादा आने लगी है। बता दें कि ‘थ्रीनॉटथ्री’ एक राइफल है।
#WATCH Rajnath Singh in Lucknow: You party workers added a new chapter in political history of India. BJP won 303 seats alone & you know how powerful is '3 Nought 3', it means God has given an indication. "Raksha Mantri hu isliye hathiyaron ki yaad jyada aane lagi hai" pic.twitter.com/IWBleg9NnL
— ANI UP (@ANINewsUP) August 23, 2019
गौरतलब है कि हाल ही में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि परमाणु नीति में 'पहले हमला नहीं करने' की भारत की प्रतिबद्धता भविष्य की परिस्थितियों पर निर्भर करेगी। सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने के बाद भारत के परमाणु हथियारों के परीक्षण स्थल पोखरण से एक ट्वीट साझा किया था।
रक्षामंत्री ने ट्वीट किया, 'पोखरण, अटलजी के भारत को परमाणु शक्ति बनाने के दृढ़ संकल्प का गवाह है। हम अभी तक इसके 'नो फस्र्ट यूज' के सिद्धांत के प्रति प्रतिबद्ध हैं। भारत ने इस सिद्धांत का सख्ती से पालन किया है। भविष्य में क्या होता है, यह परिस्थितियों पर निर्भर करेगा।