Honda की इस SUV की कीमतों में बढ़ोतरी, 59,990 रुपए तक हुई महंगी

punjabkesari.in Tuesday, Jan 13, 2026 - 12:07 PM (IST)

नेशनल डेस्कः होंडा की लोकप्रिय SUV Honda Elevate की कीमतों में 5.5 प्रतिशत तक वृद्धि कर दी गई है। कंपनी ने सभी वेरिएंट्स – SV, V, VX और ZX – की कीमतों में बढ़ोतरी की है। अब इस SUV को खरीदने के लिए खरीदारों को पहले से लाखों रुपए अधिक खर्च करने पड़ सकते हैं, जिससे कई लोगों को झटका लगा है।

Honda Elevate की नई कीमतें

बेस वेरिएंट (SV): पहले 10,99,900 रुपए (एक्स शोरूम) में उपलब्ध था, अब 11,59,890 रुपए में मिलेगा।

V वेरिएंट: मैनुअल वेरिएंट की कीमत 9,990 रुपए बढ़कर 12.06 लाख रुपए, और ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत 9,990 रुपए बढ़कर 13.22 लाख रुपए हो गई है।

VX वेरिएंट: मैनुअल वेरिएंट अब 13.75 लाख रुपए, जबकि CVT वेरिएंट 14.91 लाख रुपए में उपलब्ध होगा।

ZX वेरिएंट: मैनुअल वेरिएंट की कीमत 14.98 लाख रुपए और ऑटोमैटिक वेरिएंट 16.25 लाख रुपए हो गई है। ब्लैक और ADV एडिशन की कीमत भी 9,990 रुपए बढ़ गई है।

Honda Elevate इस प्राइस रेंज में Hyundai Creta, Kia Seltos, VW Taigun और Skoda Kushaq जैसी SUVs को टक्कर देगी। कंपनी का कहना है कि यह मूल्य वृद्धि एसयूवी के बेहतर फीचर्स और ग्राहक संतुष्टि को ध्यान में रखकर की गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sahil Kumar

Related News