16 साल के भतीजे से हुअा प्यार, ताे पति काे मारने के लिए रची ये खाैफनाक साजिश!

Monday, Sep 26, 2016 - 06:14 PM (IST)

नई दिल्लीः हैदराबाद में एक महिला अपने पति की लाश को करीब 12 किलाेमीटर तक माेटरसाइकिल पर लादकर घूमती रही। पुलिसकर्मियों ने उसे लाश ले जाते देखा तो उसका पीछा किया। पकड़े जाने पर महिला ने कहा कि उसने खुद अपने पति की हत्या की है। पुलिस ने पति की हत्या के अाराेप में 25 साल की प्र‍वल्लिका मेंदीम को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस काे हुअा शक
पुलिस के मुताबिक, पहले महिला ने पति का सिर दीवार में मारा, फिर उसके नाजुक अंगों पर वार किया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। इस अपराध में महिला के 16 वर्षीय भतीजे ने भी उसका साथ दिया। शनिवार को दोनों पड़ोसी का बाइक उधार लेकर पति की लाश को ठिकाने ले जाने के लिए जा रहे थे कि पुलिस की नजर इन पर पड़ गई। महिला के पति का सिर युवक के कंधे से झूल रहा था और पैर जमीन से टकरा रहे थे। 

भतीजे से चल रहा था अफेयर 
बता दें कि महिला और उसका पति दोनों कुछ ही सप्‍ताह पहले नालगोंडा के कोदादा स्थित गांव से हैदराबाद भेजे गए थे। महिला का कथित तौर पर दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले भतीजे से अफेयर चल रहा था, जिसके बाद दंपत्ति को गांव छोड़ना पड़ा। पुल्‍लैया कोदादा में अस‍िस्‍टेंट मार्केटिंग सुपरवाइजर के तौर पर काम करता था।

Advertising