हैदराबादः इंजीनियरिंग स्टूडेंट मर्डर मामले में पुलिस ने गर्लफ्रेंड समेत दो लोगों को किया गिरफ्तार

Tuesday, Mar 07, 2023 - 03:31 PM (IST)

नेशनल डेस्कः इंजीनियरिंग के छात्र की हत्या के मामले में उसकी कथित प्रेमिका सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। छात्र की पिछले महीने हत्या करने के बाद उसके शव के टुकड़े कर दिए गए थे। अब्दुल्लापुर्मेत पुलिस ने सोमवार को 21 वर्षीय एक युवक और 20 वर्षीय एक युवती को गिरफ्तार किया, जो मुख्य आरोपी पी. हरि हरा कृष्णा के परिचित हैं। कृष्णा ने अपने 22 वर्षीय दोस्त की कथित तौर पर हत्या कर दी थी। पुलिस ने बताया कि युवक को मुख्य आरोपी के साथ मिलकर साजिश रचने, शव के अंगों को ठिकाने लगाने और आरोपी को पनाह देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वहीं युवती को अपराध की जानकारी पुलिस को न देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। भाषा निहारिका

Yaspal

Advertising