फिल्म पद्मावत देखने गई महिला के साथ थिएटर में किया गया रेप

Friday, Feb 02, 2018 - 01:33 PM (IST)

नई दिल्ली; हैदराबाद के सिकंदराबाद में स्थित एक सिनेमा हॉल के अंदर 19 साल की लड़की का रेप होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि घटना में लड़की के प्राइवेट पार्ट को भी काफी चोट आई है। उसका इलाज एक अस्पताल में जारी है।  घटना 29 जनवरी की बताई जा रही है। 

जानकारी मुताबिक लड़का-लड़की की दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई थी। सोमवार दोनों ने मिलने का प्लान बनाया था। दोनों पहले इंदिरा पार्क गए और बाद में  पद्मावत फिल्म देखने प्रशांत थिएटर चले गए। थियेटर में ही लड़के ने लड़की का रेप किया। पीड़िता द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने के बाद 31 जनवरी को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।  आईपीसी की धारा 376 के तहत केस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही थिएटर के मालिक पर भी लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की गई है।

Advertising