शादी के बाद रोते हुए पति ने कही ऐसी बात, हैरान पत्नी ने उठाया यह कदम

Monday, Feb 12, 2024 - 04:31 PM (IST)

नेशमल डेस्क: यूपी के फतेहपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। यहां लड़के के घर वालों ने लड़की से शादी से पहले उसके समलैंगिक होने की बात छिपाकर दहेज के लालच में एक महिला से उसकी शादी करवा दी। जब इसके बारे में लड़की को पता चला तो उसने इसकी शिकायत अपने घरवालों से कर दी जिसके बाद उसके ससुराल वालों ने उससे मारपीट करनी शुरु कर दी। जिसपर पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न के अलावा अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

बता दें की यह खबर खागा कोतवाली क्षेत्र के कस्बा की है। जहां एक महिला ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि 29 मई 2021 को उसकी शादी सदर कोतवाली क्षेत्र के सुरेंद्र कुमार जायसवाल के बेटे मनीष कुमार जायसवाल के साथ हुई थी। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने शादी में दान दहेज व अन्य खर्च के साथ नगदी समेत 34 लाख रुपए खर्च किये थे। लेकिन जब वे विदा होकर अपने ससुराल पहुंची तो महिला के साथ ससुराल वालों का व्यवहार अच्छा नही था। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसके पति ने उसे दांपत्य सुख भी नहीं दिया।

इस बात की जानकारी महिला ने मायके आकर अपने माता-पिता को भी दी। जिस पर उसके माता-पिता ने कहा सब ठीक हो जाएगा। मायके से आए ससुराल वालों ने भी महिला को भरोसा दिलाते हुए कहा कि परेशान ना हो सब कुछ ठीक हो जाएगा और उसे खुद ससुराल ले आऐ।आरोप है कि इस दौरान रास्ते में सास ज्ञानवती, ससुर सुरेंद्र व जेठ मुकेश ने गाली गलौज कर महिला के साथ मारपीट शुरु कर दी थी। 

मैं समलैंगिक हूं, तलाक दे दो
ससुराल पहुंची महिला ने पति मनीष से रास्ते में हुई घटना के बारे में जानकारी दी,  जिसके बाद मनीष ने रोते हुए कहा कि मैंने तुम्हारे साथ एक धोखा किया है, तुम मुझे तलाक दे दो। मैंने अपने परिवार और मामा अमृतलाल के दबाव में आ के तुमसे शादी की है। अपनी असलियत उजागर करते हुए मनीष ने कहा कि मैं gay हूं। यह बात सुनते ही वे महिला हैरान रह गई। जब उसने इस बात को अपने परिजनों से बताने के लिए कहा तो उपरोक्त ससुराली जनों ने गाली गलौज कर महिला को बेल्ट से मारा-पीटा। जिसके बाद महिला अपने भाई के साथ मायके वापस आ गई। 

वहीं, पुलिस इस मामले में महिला की शिकायत पर उसके पति, सास, ससुर, जेठ व उसके मामा समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट के साथ अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल, महिला 1 सितंबर 2022 से अपने मायके में रह रही है। पुलिस ने बताया कि ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस मामले की जांच की जा रही है।

Mahima

Advertising