4 साल पहले हुई पति की मौत, लाश के साथ सोती थी महिला, कहानी जानकार उड़ जाएंगे होश

punjabkesari.in Thursday, Feb 08, 2024 - 01:40 PM (IST)

नेशनल डेस्क: अक्सर ही आपने अजीबो- गरीब खबरें सुनी और देखी होंगी। हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक महिला लगभग 4 सालों से अपने पति की लाश के साथ रह रही थी। सुनने में यह काफी अजीब लग लग रहा है। जानते हैं कि क्या है ये पूरी खबर-

4 सालों से सोती थी लाश के साथ-

आपको बता दें कि 50 वर्षीय स्वेतलाना नाम की महिला बीते 4 सालों से अपने पति की लाश संग सोती थी। वह पति के ममीफाइड किए शरीर के साथ एक ही बिस्तर पर सोती थी। इसके साथ उन्होंने अपने बच्चों को भी धमकाकर रखा था, कि अगर उन्होंने इसके बारे में किसी से भी बात की तो वे उन्हें अनाथलाय छोड़ देंगी।

रहस्यमय परिस्थितियों में हुई थी मौत- 

स्वेतलाना के पति की डेथ को लेकर कहा जा रहा है कि चार साल पहले घर में बड़ी ही रहस्यमय परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। इसके बाद अपने पति की की मृत देह को कंबल में लपेटकर अपने पास पलंग रख लिया। ऐसा कहा जा रहा है कि यह मामला तब सामने आया, जब एक सामाजिक कार्यकर्ता उनके घर खबर लेने पहुंचे।

घर से मिली कई डरावनी चीज़ें-

महिला ने इज़वेस्टिया अखबार को बताया कि उनका परिवार 6 बेडरुम वाले घर में रहता था। इस घर ममीकृत अवशेषों के साथ तंत्र मंत्र किया गया था। वह और उसका पति पहले भी इस तरह की चीजों में शामिल रह चुके हैं और उस दिन भी उम्मीद थी कि वह जाग जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वहीं स्वेतलाना ने कथित तौर पर इस सूत्र को बताया, 'मैं चाहती थी कि वह करीब रहे, ताकि हम एक-दूसरे को देख सकें। 'फॉन्टंका समाचार एजेंसी के अनुसार, घर से कई सारी डरावनी चीज़ें जैसे टैरो कार्ड, ताबीज, खोपड़ी और मृतकों के प्राचीन मिस्र के देवता अनुबिस की कई तस्वीरें मिली हैं। इसके अलावा शव के पैरों में एक मिस्र का क्रॉस भी पाया गया है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News