पति और सास ने की महिला की बेरहमी से पिटाई, देखें मारपीट का लाइव Video

Sunday, May 20, 2018 - 07:46 PM (IST)

नेशनल डेस्क: अहमदाबाद के मेघाणी से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक शख्स ने मां के साथ मिलकर अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई की। लाइव मारपीट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पति और सास 5 वर्षीय बच्चे के सामने महिला को पीटते हुए देखाई दे रहे हैं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 


जानकारी के अनुसार महिला की अपनी सास से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला अपनी बच्चे को गोद पर लेकर बाहर जा रही है तभी उसकी सास उसे रोकने की कोशिश करती है। इस बात को लेकर दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इसी बीच महिला का पति चारपाई से उठता है और उसे पीटने लगता है। वह दोनों पीड़िता को लात घूसे से मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह सब देख बच्चा जोर जोर से चिल्लाता है लेकिन वह दोनों महिला को मारना नहीं रोकते। 

vasudha

Advertising