इस महिला ने पेश की इंसानियत की अनाेखी मिसाल, देखें तस्वीरें

Friday, Apr 21, 2017 - 07:06 PM (IST)

इंदौर: कहते हैं कि आज के इस भागदौड़ वाले दौर में इंसानों की इंसानियत कहीं खो गई है, लोग अपनों के काम नहीं आते तो वो गैरों के काम कैसे आ सकते हैं। लेकिन इस महिला के साथ जो हुआ, वह इंसानियत की एक अनोखी मिसाल पेश करता है। इससे यह बात साफ हाे जाती है कि कहीं ना कहीं अाज भी लाेगाें के दिलाें में इंसानियत जिंदा है। 



दरअसल, मध्य प्रदेश के डिंडौरी बस स्टैंड पर मानसिक रूप से विक्षिप्त एक महिला अर्धनग्न अवस्था में पड़ी हुई थी। विक्षिप्त महिला को जानवरों के बीच देखकर वहां से गुजर रही सामाजिक कार्यकर्ता फिरोज़ा सिद्दीकी से रहा नहीं गया।



फिरोज़ा ने इस महिला को न केवल खाना खिलाया, बल्कि नए कपड़े भी पहनाए। इसके बाद उन्हाेंने इस विक्षिप्त महिला को अस्पताल में भर्ती भी करवाया। इसके लिए फिराेजा की जितनी भी तारीफ की जाए, वह कम है।


 

Advertising