HRP पोर्टल शुरू करने वाला हरियाणा बना देश का पहला राज्य

Saturday, Jan 06, 2018 - 06:33 PM (IST)

चंडीगढ़ः हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने शनिवार को कहा कि हाई रिस्क प्रैगनेंसी (एचआरपी) पोर्टल एवं ऐप शुरू करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य बन गया है, जिसके माध्यम से निम्न स्तर तक एचआरपी मामलों की शीघ्र पहचान करने और इन्हें आगामी प्रबंधन तथा डिलिवरी के लिए समय से सिविल अस्पतालों में रैफर करने में मदद मिलेगी।

अनिल विज ने यहां कहा कि नीति आयोग और केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने भी इस पोर्टल की सराहना की है। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था से जच्चा बच्चा मत्यु दर निश्चित रूप से कमी आएगी।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में एचआरपी केसों में समय पर उचित व्यवस्था न होने से मृत्यु दर अधिक है। उन्होंने कहा कि यह पोर्टल और ऐप डिलिवरी के 42 दिनों तक प्रत्येक एचआरपी महिला का पता लगाने के लिए बनाई गई है ताकि ऐसी प्रत्येक महिला को पर्याप्त उपचार मिल सके। 

Advertising