Career in politics: चुनाव लड़े बिना राजनीति में करियर कैसे बनाएं, जानें नौकरियां, सैलरी और एंट्री के बारे में

punjabkesari.in Tuesday, May 05, 2026 - 05:43 PM (IST)

नेशनल डेस्कराजनीति को सोचते ही मन में रैलियों, मंच की तस्वीर सामने आती है। क्या आप जानते हैं कि आप इसमें करियर भी बना सकते हैं। 2026 की भारतीय राजनीति अब डेटा, डिजिटल टीम और अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी के दम पर लड़ी जा रही है। अब यहाँ केवल तालियाँ बजाने वाले कार्यकर्ता ही नहीं, बल्कि भारी सैलरी पाने वाले प्रोफेशनल्स की भी बड़ी मांग है।

डिजिटल हुआ चुनाव लड़ना

आज के दौर में चुनाव सड़कों से ज्यादा स्मार्टफोन पर लड़े जाते हैं। हर राजनीतिक दल अपनी एक 'डिजिटल आर्मी' (IT Cell) तैयार करता है। इसमें युवाओं के लिए ढेरों अवसर हैं। जैसे वे सोशल मीडिया मैनेजर के तौर पर काम कर सकते हैं, जो नेताओं की ऑनलाइन छवि को बेहतर बनाने का काम करते हैं। कंटेंट क्रिएटर और मीम मेकर के तौर पर अपना करियर बना सकते हैं। बतौर ट्रेंड मैनेजर जो ट्विटर और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर पार्टी के मुद्दों को टॉप ट्रेंड में लाने का काम को भी पेशे के तौर पर अपना सकते हैं।

ये भी पढ़ें-  PAN Card Rules: अब PAN कार्ड के बिना रुक सकते हैं आपके काम, डाक विभाग ने जारी किए सख्त निर्देश

डेटा एनालिस्ट: जो पढ़ते हैं वोटर का दिमाग

अब चुनाव सिर्फ अनुमान पर नहीं जीते जाते। राजनीतिक दल अब प्रोफेशनल डेटा एनालिस्ट और सर्वे एक्सपर्ट्स की मदद लेते हैं। इनका काम बूथ स्तर पर वोटरों के व्यवहार को समझना, जातिगत और क्षेत्रीय समीकरणों का विश्लेषण करना और यह बताना होता है कि किस इलाके में कौन सा मुद्दा सबसे ज्यादा असरदार होगा।चुनावी रणनीतिकार इन्हीं आंकड़ों के आधार पर अपना कैंपेन डिजाइन करते हैं।

 पॉलिटिकल कंसल्टेंट भी है बेहतरीन ऑप्शन

आज भारत में कई 'इलेक्शन मैनेजमेंट एजेंसियां' काम कर रही हैं। यहाँ काम करने वाले लोग चुनाव लड़ते नहीं हैं, बल्कि चुनाव जितवाते हैं। इसमें प्रचार का पूरा प्लान तैयार करना, टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक नेता की उपस्थिति तय करना और घर-घर जाकर फीडबैक इकट्ठा करना जैसे काम शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- 'हम हारे नहीं, पीएम मोदी और शाह की जोड़ी ने मिलकर हराया है', बंगाल में हार पर ममता बनर्जी का बड़ा बयान

कैसे होती है कमाई और एंट्री?

राजनीति अब केवल सेवा ही नहीं, एक फुल-टाइम करियर भी बन चुकी है। इसमें आप कई तरीकों से कमाई कर सकते हैं:

1.      पार्टी के साथ कॉन्ट्रैक्ट: डिजिटल टीम या रिसर्च विंग में फिक्स्ड सैलरी पर काम।

2.      कंसल्टेंसी फीस: चुनावी रणनीति बनाने के लिए भारी भरकम फीस।

3.      रिसर्च और मीडिया जॉब्स: राजनीतिक विचारधारा के साथ जुड़कर कंटेंट राइटिंग और रिसर्च करना।

ऐसे कर सकते हैं एंट्री

 पार्टी की वेबसाइट से जुड़ना, छात्र संगठनों में सक्रिय होना या सोशल मीडिया वॉलंटियर के तौर पर शुरुआत के लिए काफी मददगार होगा।

ये भी पढ़ें- Delhi Weather Update: 6 मई से छूटेंगे पसीने, चिपचिपी' गर्मी के बीच 39 डिग्री तक जाएगा पारा; जानिए अगले 5 दिनों का हाल

किसके लिए है यह फील्ड?

यदि आपने इनमें से कोई भी पढ़ाई की है, तो आपके लिए राजनीति के द्वार खुले हैं:

  • पॉलिटिकल साइंस (BA/MA)
  • जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन
  • डिजिटल मार्केटिंग और डेटा साइंस
  • ·पब्लिक पॉलिसी और रिसर्च

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News