ऑफ द रिकॉर्डः जोशी की पार्टी को भाजपा ने कैसे किया विफल

Thursday, Nov 15, 2018 - 12:16 PM (IST)

नेशनल डेस्कः मुरली मनोहर जोशी की दीवाली से पूर्व की पार्टी लुटियन क्षेत्र के पत्रकारों के बीच काफी उत्साहजनक होती है। चाट और पाव-भाजी जैसे बनारसी स्नैक्स के अलावा जोशी के राजनीतिक मामलों पर खुली चर्चा को भी पत्रकार इस पार्टी को कवर करने के लिए प्रतीक्षा करते रहते हैं। इस वर्ष जब पत्रकार जोशी के आवास पर पार्टी के लिए जाने की तैयारी कर रहे थे तो अचानक ही उनके मोबाइल फोन पर एक मैसेज आया जिसमें कहा गया कि वित्त मंत्री अरुण जेतली और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण नवनिर्मित भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों के साथ ‘अनौपचारिक’ चर्चा करेंगे। जोशी की पार्टी का समय शाम 4 बजे का था।

भाजपा की अनौपचारिक प्रैसवार्ता का समय भी उसी समय निर्धारित किया गया। दोनों स्थानों के बीच काफी दूरी थी। जोशी का निवास 6 रायसीना रोड पर है और भाजपा मुख्यालय पंडित दीनदयाल मार्ग पर है। पत्रकार एक ही समय पर दोनों बैठकों में शामिल नहीं हो सकते थे।

वे जेतली और निर्मला की प्रैस कॉन्फ्रैंस को मिस नहीं कर सकते थे। उन्होंने जोशी के चाट, पाव-भाजी और हलवा को मिस किया। जब पत्रकार भाजपा मुख्यालय पहुंचे तो उन्होंने पाया कि जेतली और निर्मला के पास कोई मसालेदार खबर नहीं थी। इस पर पत्रकार लाल-पीले हुए।

Seema Sharma

Advertising