भारतीय लोगों के पास कुल कितना सोना है? जानकर रह जाएंगे दंग

punjabkesari.in Tuesday, Sep 30, 2025 - 04:42 PM (IST)

नेशनल डेस्क : पिछले एक साल में सोने के दामों में जबरदस्त उछाल आया, जो कई दशकों में भी नहीं आया। भारतीय शेयर बाजार की तुलना में सोने ने ज्यादा रिटर्न दिया है, जिससे सोने के खरीदारों को भी अच्छा लाभ हुआ है। मंगलवार को सोना 1,17,561 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया और नए रिकॉर्ड हाई को छू गया।

भारत का कुल सोना

भारत का कुल सोना भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और आम लोगों के पास है। अब इस सोने की कुल वैल्यू ₹30 लाख करोड़ यानी 3.29 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा हो गई है। यह भारत के कुल विदेशी मुद्रा भंडार और कई देशों के GDP से लगभग 10 गुना ज्यादा है।

RBI के पास गोल्ड रिजर्व

भारतीय रिजर्व बैंक के पास अब तक का सबसे बड़ा सोने का भंडार 879.58 मीट्रिक टन है। 30 सितंबर तक इस भंडार की वैल्यू ₹10.28 लाख करोड़ ($115.7 बिलियन) थी। केवल एक साल पहले, इसी सोने का मूल्य ₹2.74 लाख करोड़ था। इसका मतलब है कि पिछले एक साल में इस भंडार की वैल्यू में 275% की वृद्धि हुई है। यह वृद्धि सोने की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के कारण है, न कि ज्यादा खरीदारी के कारण।

यह RBI के लिए दशकों में सबसे बड़ा लाभ है और इसमें मुद्रा का जोखिम बिल्कुल नहीं है। भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में सोने की हिस्सेदारी पिछले साल के 8-9% से बढ़कर अब 12.5% से अधिक हो गई है। जून 2025 में RBI ने अपनी सोने की खरीद रोक दी थी।

यह भी पढ़ें - Gold Rate Prediction: दशहरा के बाद सोने की कीमत बढ़ेगी या घटेगी? जानें RBI की बैठक का क्या होगा असर

आम लोगों के पास कितना सोना है?

RBI के अलावा, भारतीय परिवारों के पास अनुमानित 25,000 टन सोना है, जो देश के कुल भंडार का 95% से ज्यादा है। मौजूदा कीमत पर इस भंडार की कीमत लगभग ₹29.21 लाख करोड़ यानी 3.29 ट्रिलियन डॉलर है। यह दुनिया का सबसे बड़ा प्राइवेट गोल्ड भंडार भी है और टॉप 10 केंद्रीय बैंकों के आधिकारिक भंडार से भी ज्यादा है।

भारत का कुल गोल्ड भंडार

केंद्रीय बैंक और घरेलू दोनों मिलाकर भारत का कुल सोना लगभग 25,800 टन है। यह विशाल भंडार भारत में सोने की मजबूत परंपरा, दहेज की प्रथा और महंगाई से बचाव के कारण बना है। भारत में अधिकांश सोना नागरिकों के तिजोरियों, लॉकरों और ज्वेलरी बॉक्स में सुरक्षित रखा जाता है, जबकि अन्य देशों में सोने का भंडार केंद्रीय बैंक द्वारा अधिक रखा जाता है।

यह भी पढ़ें - Gold Price Today: महाअष्टमी पर सोने के दामों में आया जबरदस्त उछाल, जानें दिल्ली समेत बाकी शहरों में क्या है रेट?



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News