क्रू मेंबर की लापरवाही से जली महिला यात्री की जांघ, SpiceJet ने मांगी माफी

Tuesday, May 21, 2019 - 01:11 PM (IST)

मुंबईः स्पाइसजेट एयरलाइन की एक फ्लाइट में क्रू मेंबर की लापरवाही के चलते एक महिला यात्री पर गर्म पानी पड़ गया। गर्म-गर्म पानी गिरने से महिला के शरीर पर जलने के निशान पड़ गए। महिला को इलाज के लिए कोचीन एयरपोर्ट पर रुकना पड़ा। मामला 28 मार्च का है, मुंबई से कोचीन जाने वाली फ्लाइट एसजी-153 में एक अटेंडेंट ने एक वरिष्ठ नागरिक को खौलता हुआ पानी सर्व किया, जिसे वह संभाल नहीं सके और गर्म पानी का गिलास बगल में बैठी महिला यात्री पर गिर गया। इससे महिला की जांघ करीब 20 फीसदी तक बर्न इंजर हुई। महिला को इलाज के लिए कोचीन एयरपोर्ट में ही रुकना पड़ा। महिला ने कहा कि मैंने मेल करके एयरलाइन से मुआवजा मांगा लेकिन उन्होंने माफीनामा भेज दिया और मुआवजा देने से भी इनकार कर दिया।

वहीं महिला ने एयरलाइन से मुआवजे की मांग की लेकिन कंपनी ने इसे देने से मना कर दिया। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि गर्म पानी गिरने से उनकी जांघ पर घाव हो गया जिससे वह ठीक से उठ भी नहीं पा रही थी लेकिन फ्लाइट के क्रू मेंबर ने उनकी कोई मदद नहीं की। मुझे पर बर्फ के घाव पर लगाने के लिए दे दिए। महिला ने कहा कि मैंने फ्लाइट क्रू मेंबर से अनाउंसमेंट करने को कहा कि अगर को डॉक्टर फ्लाइट में है तो प्लीज वह फर्स्ट ऐड दे दे लेकिन क्रू ने एनाउंसमैंट भी नहीं की।

महिला ने कहा कि उनकी जांघ पर दो जगह से घाव हुआ था और मांस दिखने लगा था। लैंडिंग के वक्त भी क्रू मैंबर्स ने कोई मदद नहीं की और खुद ही अपना सामान लेकर बाहर आना पड़ा। वहीं क्रू मेंबर ने सफाई देते हुए कहा कि हमने महिला यात्री को मदद ऑफर की थी लेकिन उन्होंने खुद ही मना कर दिया।

Seema Sharma

Advertising