डबल मर्डर की खौफनाक कहानी: चार बच्चों के पिता ने पहले महिला से किया रेप, बोरे में बांधा शव और फिर...

punjabkesari.in Thursday, Sep 18, 2025 - 05:18 PM (IST)

नेशनल डेस्क: हैदराबाद में दो महिलाओं के शव मिलने से हड़कंप मच गया था। पुलिस ने इस मामले में एक ऑटो ड्राइवर को गिरफ्तार किया है, जो इन दोनों हत्याओं का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। जानते हैं कि क्या है पूरा मामला-

ये भी पढ़ें- मारुति का बड़ा ऐलान! कंपनी ने लाखों रुपए कम कीं इन मॉडल्स की पूरी कीमतें, चेक करें नई प्राइज़ लिस्ट

 

किस्मतपुरा में पहली हत्या

पुलिस की जांच में पता चला है कि अत्तापुर का रहने वाला एक शादीशुदा ऑटो ड्राइवर, जो चार बच्चों का पिता भी है, उसने एक महिला को झूठे वादे करके अपने साथ किस्मतपुरा पुल के नीचे बुलाया। वहाँ उसने पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया और फिर पकड़े जाने के डर से उसकी हत्या कर दी।

PunjabKesari

चार्लापल्ली में दूसरा शव

दूसरी घटना चार्लापल्ली रेलवे स्टेशन के पास हुई। वहाँ एक बोरे में एक महिला का शव मिला। पुलिस ने पाया कि यह वही ऑटो ड्राइवर था, जिसने नारसिंगी से चार्लापल्ली तक ऑटो बुक करने वाली महिला को मारकर उसका शव बोरे में बंद करके फेंक दिया था। आरोपी ने दावा किया कि उसे बोरे में शव होने की जानकारी नहीं थी।

ये भी पढ़ें- बड़ी खबर: अमेरिका भारत से हटा सकता है 25% Tariff ! जानिए क्या होगा इसका असर?

 

सीसीटीवी और तकनीक से पकड़ा गया आरोपी

हत्या के बाद आरोपी ने शव को ठिकाने लगाकर अपने कपड़े बदलकर अगरतला जाने वाली ट्रेन में भाग गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और दूसरे तकनीकी सबूतों की मदद से उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी ऑटो ड्राइवर के खिलाफ हत्या, दुष्कर्म और सबूत मिटाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी के ऑटो को भी जब्त कर लिया है और मामले की गहराई से जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News