खुलासा: 3 साल में 442 नक्सली ढेर, 6072 नक्सली गिरफ्तार

Tuesday, Jul 25, 2017 - 01:06 PM (IST)

नई दिल्ली: गृह मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि 2014 से 30 जून 2017 तक 442 नक्सली 10 नक्सल प्रभावित राज्यों में अलग-अलग ऑपरेशन के जरिए ढेर किए गए हैं। रिपोर्ट में इस बात का भी खुलासा किया गया है कि देश का सबसे ज्यादा नक्सल प्रभावित राज्य छत्तीसगढ़ के ही हैं। वहां पर इस साल 30 जून तक 52 नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने अलग-अलग ऑपरेशन में ढेर किया है। यही नहीं 6072 नक्सलियों को अलग-अलग राज्यों से ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया गया है। नक्सलियों के खिलाफ लगातार सीआरपीएफ की तरफ से ऑपरेशन प्रहार अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें नक्सलियों के खात्मे का पूरा प्लान है। 

  
नक्कसली दे चुकें हैं कई वारदातों को अंजाम
दरभा के झीरम घाटी में 23 मई, 2013 को नक्सलियों के बड़े समूह ने कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर हमला कर कांग्रेस नेता विद्याचरण शुक्ल, नंदकुमार पटेल, महेंद्र कर्मा, उदय मुदलियार सहित 31 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। इसमें सुरक्षा बल के 15 जवानों के साथ पांच ग्रामीणों की भी मौत हो गयी थी। 

11 मार्च को सुकमा में सीआरपीएफ जवानों पर जो हमला हुआ था, जिसमें  25 ष्टक्रक्कस्न के जवान शहीद हो गये थे, का मास्टरमाइंड भी हिडमा ही था।

 दंतेवाड़ा के ताड़मेटला में छह अप्रैल, 2010 को सर्च ऑपरेशन के लिए निकले 120 जवानों पर एक हजार से अधिक नक्सलियों ने हमला कर 76 जवानों को मार डाला। मुठभेड़ में आठ नक्सलियों की भी मौत हुई थी।

हाल ही में छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों ने माओवादियों के सफाए के लिए 'ऑपरेशन प्रहार' चलाया था, जिसका वीडियो भी सुरक्षा बलों ने जारी किया है।  लगभग 56 घंटे चले नक्सलियों के खि़लाफ़ ऑपरेशन में 20 से ज्यादा नक्सलियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया था। इस ऑपरेशन के दौरान तीन जवान शहीद हुए और 7 जवान जख्मी भी हुए थे।

Advertising