96 पुलिसकर्मियों को गृह मंत्री का उत्कृष्टता पुरस्कार

Tuesday, Aug 13, 2019 - 08:24 PM (IST)

नई दिल्ली : विभिन्न मामलों की जांच में उत्कृष्ट कार्य करने वाले देश भर के 96 पुलिसकर्मियों को वर्ष 29019 के ‘गृह मंत्री के जांच में उत्कृष्टता पदक' के लिए चुना गया है। इन पुरस्कारों की शुरूआत वर्ष 2018 में की गयी थी और इसका उद्देश्य आपराधिक मामलों की जांच में उच्च स्तरीय मापदंड स्थापित करना है।

 पुरस्कार पाने वालों में 15 केन्द्रीय जांच ब्यूरो, 11 महाराष्ट्र पुलिस , 10 उत्तर प्रदेश पुलिस,9 केरल पुलिस, 8 मध्य प्रदेश पुलिस और 6 दिल्ली तथा कर्नाटत और शेष अन्य राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों की पुलिस एजेन्सियों के अधिकारी हैं। इनमें 13 महिला पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं।

shukdev

Advertising