नवरात्रि पर अपने पैतृक गांव पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, मां दुर्गा के दरबार में की पूजा अर्चना

Sunday, Oct 18, 2020 - 08:53 AM (IST)

नेशनल डेस्क: नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत हो चुकी है। पूरा देश मां की भक्ति में डूबा हुआ है। इसी बीच गृह मंत्री अमित शाह ने भी मां दुर्गा के दरबार में पहुंचकर आशीर्वाद मांगा। उन्होंने अपने पैतृक गांव माणसा (गुजरात) के बहुचर माताजी मंदिर में पूजा अर्चना की।


अमित शाह ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कुछ तस्वीरें सांझा कर लिखा नवरात्रि के पावन पर्व पर आज अपने पैतृक गांव  के बहुचर माताजी मंदिर में पूजा अर्चना की। मां जगदंबा सभी पर अपनी कृपा बनायें। जय माता दी! इन तस्वीरों में गृह मंत्री केे साथ उनका परिवार भी दिखाई दे रहा है। 


वहीं इससे पहले अमित शाह ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा था कि मां भगवती से सभी पर अपनी कृपा और आशीर्वाद बनाये रखने की प्रार्थना की है।

 गृह मंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि नवरात्रि' तप, साधना और शक्ति उपासना का प्रतीक है। नवरात्रि के महापर्व की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मां भगवती सभी पर अपनी कृपा और आशीर्वाद बनाये रखें। जय माता दी। 

 

vasudha

Advertising